पटना

नीतीश कुमार के पास आईएएस ,आईपीएस, तारकेश्वर बने खजांची

बिहार कैबिनेट: मंत्रियों के बीच मंत्रालय का हो गया बंटवारा

【परवेज अख्तर की विशेष रिपोर्ट】

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट के गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद व रेणु कुमारी के साथ ही अन्य मंत्रियों को भी प्रभार दिया गया है।राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा। इसके अलावा उनके पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन व निगरानी के अलावा वैसे विभाग भी हैं जिनका बंटवारा नहीं हुआ है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को वित्त विभाग,वाणिज्य विभाग समेत छह विभाग दिए गए हैं।वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पिछड़ा कल्याण विभाग, पंचायती राज और उद्योग विभाग दिया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार जदयू कोटे से वित्त मंत्री बने अशोक चौधरी को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग समेत चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं जेडीयू के ही मेवालाल चौधरी को सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा विभाग मिला है।शीला मंडल को परिवहन विभाग तो विजेंद्र यादव को बिजली विभाग,मध्य निषेध योजना एवं विकास तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण व विजय चौधरी को ग्रामीण विकास समेत पांच विभाग दिए गए हैं।दूसरी ओर बीजेपी कोटे से बने मंत्रियों में से मंगल पांडे को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही उनके उन्हें पथ निर्माण विभाग का भी प्रभार दिया गया है। इसी तरह अमरेंद्र प्रताप सिंह को कृषि विभाग ,रामप्रीत पासवान को पीएचडी विभाग तथा जीवेश मिश्रा को टूरिज्म के साथ ही श्रम संसाधन विभाग व खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुकेश साहनी को पशु एवं मत्स्य विभाग

वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मिला है तो जीता राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को लघु जल संसाधन तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्रालय दिया गया है इसके पहले नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई जिसमें 2 प्रस्ताव पर मुहर लगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026