Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हाई वोल्टेज ड्रामा देख मंडप छोड़कर भाग गया दूल्हा

लफड़ा: शादी के दौरान लड़का और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट

पटना: जिले के नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में उस समय जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।जब शादी के दौरान लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।यह देख लड़का मंडप छोड़ भाग गया।मारपीट के बाद कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। मिली जानकारी के अनुसार काली मंदिर में शादी कराने के प्रयोजन से लड़का और लड़की पक्ष वाले वहां आ जुटे थे।

\इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।और फिर विवाद बढ़ता गया। बात वहीं तक सीमित नहीं रही देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख लड़का मंडप से उठ कर भाग गया। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।जब स्थिति सामान्य हुई तो दूल्हे को लाया गया और फिर शादी की रस्म अदा की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024