Categories: पटना

नीतीश कुमार कर रहे हैं शराबबंदी यात्रा, पुलिस वाले दूसरे प्रदेश में जाकर छलका रहे हैं जाम…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री पूर्ण शराबबन्दी के लिए कृत संकल्पित हैं। एक तरफ सीएम जिला जिला जाकर शराबबंदी का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर पूर्णिया जिले के कुछ पुलिसकर्मी खुद जाम छलकाकर शराबबन्दी कानून की खिल्ली उड़ा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक बीयर बार में जाम छलकाते चार सिपाही का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह पार्टी दो जनवरी की बताई जा रही है। पता चला है कि ये लोग शराब पीने के लिए अक्सर बंगाल चले जाते हैं। आज सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद में शराबबंदी को प्रभावी करने के लिए समाज सुधार यात्रा पर हैं वहीं, सोशल मीडिया पर प्याला टकराते सिपाहियों की तस्वीर जमकर वायरल हो गयी है।

पूर्णिया जिला बल के जिन चार सिपाहियों की तस्वीर वायरल हो रही है उनमें से तीन सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं तो एक बरहराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ओपी में तैनात है। दो सिपाही पहले से भी विवादों में रहे है। केहाट सहायक थाना में तैनाती के दौरान दोनों सिपाही पर पकड़े गए बाइक का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कारवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि पुलिसकर्मी के शराब पीने मामले को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। मामला सत्य पाए जाने पर कठोर करवाई की जाएगी। शराब बन्दी कानून में किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026