Categories: पटना

दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट…लुटेरों ने की कई राउंड फायरिंग…ग्रामीणों ने दो को पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

पटना: पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित PNB ब्रांच में की है। लुटेरों ने लाखों रुपये लूट लिए हैं। हालाँकि राशि अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि 5 से 6 लाख की लूट हुई है।

लूट के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 6 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दो लुटेरे बाइक से गिर पड़े। वहीं अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस बीच सरैया थानेदार सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों लुटेरों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताते चलें की कल ही जिले के एसएसपी जयंतकान्त ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया था। एसएसपी ने कांटी थाना अध्यक्ष के पद पर इंस्पेक्टर संजय सिंह पदस्थापित किया है। वही नगर थानेदार ओम प्रकाश को सदर सर्किल(A) का इंस्पेक्टर बनाया गया है।जबकि मोतीपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार को नगर थानेदार बनाया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024