Categories: पटना

प्रधानमंत्री बनने के लिए दाऊद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं नीतीश कुमार, भाजपा सांसद का तंज

बिहार के सासाराम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद छेदी पासवान ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। पासवान का यह बयान नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने और बिहार में महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने के बाद आया है।

छेदी पासवान ने नीतीश कुमार को बहुत ही ”महत्वाकांक्षी और अविश्वसनीय व्यक्ति” करार देते हुए कहा, “नीतीश कुमार दाऊद इब्राहिम के साथ पीएम बनने के लिए हाथ मिला सकते हैं, लेकिन नीतीश की विडंबना यह है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।”

‘भ्रष्टाचार पर चुप्पी’

नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम रहे बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि वह भ्रष्टाचार के मामले पर चुप क्यों हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, “उन्होंने बीजेपी पर जद (यू) को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया, लेकिन वह भ्रष्टाचार के मामले पर ऐसे चुप हो गए जैसे कि लालू प्रसाद यादव का परिवार के दामन अब साफ हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है। 2017 में उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजद के साथ गठबंधन तोड़ दिया था।

‘जनता को धोखा दिया’

इस बीच बीजेपी नेता संजीव चौरसरिया ने कहा है, ‘नीतीश कुमार, आपने किसके चेहरे पर विधानसभा चुनाव जीता? लोग आपके वादों को जानते हैं। जनता आपको सबक सिखाएगी। आपकी इच्छाएं पूरी नहीं होंगी। हम जो भी विकास की बात और काम कर रहे थे, उसे करते रहेंगे।”

आपको बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और बिहार में सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाया है। बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और राजद के तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026