Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बोले नीतीश:- हमने कहा था अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा

  • लोगों की सेवा करना मेरा काम है-नीतीश कुमार
  • रघुनाथपुर और मैरवा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सिवान के रघुनाथपुर और मैरवा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा। अपराध भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो कहा सो किया। अपराध की दर काफी नीचे हुई। हमने सड़क बनवायी है। स्कूल बनवाया, पोशाक और साइकिल योजना लागू की। नतीजा यह हुआ कि विद्यालयों में छात्रों के बराबर छात्राएं दिखने लगीं।

जीविका के माध्यम से महिलाओं का संगठन तैयार किया गया। आज एक करोड़ 20 लाख महिलाएं जीविका से जुड़ चुकी हैं। इनकी आमदनी बढ़ी है। 35 प्रतिशत आरक्षण सरकारी सेवा में महिलाओं को दिया है। महिलाएं एमपी बनी हैं । महिलाओं को एमएलए का टिकट भी दिया है। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। महिला जनप्रतिनिधि अच्छा काम करते हैं। स्वयं सहायता समूह में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। सब आगे बढ़े यही कहने आए हैं।

कोरोना काल में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया। इसका अच्छा परिणाम सामने आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर मौका मिला तो बिहार विकसित और सक्षम राज्य बनेगा। लोगों की सेवा करना मेरा काम है। महिलाएं और पुरुष मिलकर काम करेंगे तभी बिहार का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के शासनकाल में हर गांव में स्कूल खोले गए। हर पंचायत में हाई स्कूल शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज, एएनएम कॉलेज, आइटीआइ संस्थान, पारा मेडिकल संस्थान खोले गए हैं। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया गया। प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में एनडीए गठबंधन की सरकार ने दलित व अल्पसंख्यक को ज्यादा प्रावधान बजट में किया है।

नीतीश बाबू की सरकार ने शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी स्वास्थ्य, किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। मैरवा में सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय तथा संचालन जदयू के मोहन प्रसाद राजभर तथा रघुनाथपुर के राजपुर में सभा की अध्यक्षता तथा संचालन जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने की। इस मौके पर जदयू के चंद्रकेतु सिंह, विधायक श्याम बहादुर सिंह, सरोज सिंह राणा, सांसद कविता सिंह, प्रभु गुप्ता, रमेश सिंह, उमेश सिंह, जदयू के मोहन प्रसाद राजभर, मुरली पटेल, विवेक शुक्ला, कृष्णा कुशवाहा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, एनडीए प्रत्याशी कमला सिंह कुशवाहा, संजय सिंह कुशवाहा, जदयू प्रत्याशी राजेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, भाजपा नेता रामेश्वर सिंह, अजय सिंह, शंभू प्रसाद, राकेश सिंह पटेल, सुशील गुप्ता, निकेशंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026