Siwan News

रघुनाथपुर में दिन में नहीं मिल रही भरपूर बिजली

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन थाना रघुनाथपुर प्रखंड में इन दिनों बिजली की भारी पैमाने पर कटौती की जा रही है। इससे लोग काफी परेशान है। सुबह में 7 बजे के बाद बिजली की सप्लाई लोगों को मिल रही है। जो सुबह 10 से 12 बजे के बीच ही कट जा रही है। बिजली की कटौती से बाजार के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में 10 से 12 बजे के बीच बिजली कटने के बाद शाम में 3 या 4 बजे के बाद ही बिजली मिली रही है। जो शाम के 6 बजते ही एक बार फिर कट जा रही है। इसके बाद बिजली रात के 10 बजे या उसके बाद ही मिल रही है। इस तरह से बिजली की कटौती से लोगों के जरूरत के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दिन में भी बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। रविवार की रात में भी देर से बिजली की सप्लाई मिली। वह भी अनियमित तरीके से इससे भी लोग परेशान रहे। वहीं सोमवार को दोपहर सवा 12 बजे बिजली कटी तो शाम 4 करीब बजे ही सप्लाई मिली। प्रखंड में सुबह 3 बजे से सुबह 7 बजे के बीच और शाम साढ़े 6 से रात 10 बजे के बीच तो कई महीनों से रघुनाथपुर में बिजली नहीं मिल रही है। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही दिन में 10 या 12 बजे से शाम के 3 या 4 बजे के बीच भी बिजली की अचानक कटौती किए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग से कोई जबाब नहीं मिलने से लोग नाराज भी है। इस संबंध में बिजली कंपनी के ग्रामीण एसडीओ से सम्पर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन कॉल उनके द्वारा रिसीव नहीं किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024