Siwan News

धूमधाम से मना शाह मीर दादा का सलाना उर्स

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के आंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में रविवार की रात हजरत शाह मीर दादा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले बाद नमाजे मगरीब अकीदत के साथ मजार पर चादरपोशी की गई। वहीं बाद नमाजे ईशा जलसा का आयोजन किया गया। जलसे का आगाज हाफिज मो. हुसैन सीतामढ़ी के कुरान की तिलावत से किया गया। जलसा की सदारत बुजुर्ग शायर शफी फिरोजपुरी ने की जबकि निजामत हाफिज मो. एजाज कादरी सीवानी ने की। वहीं दूर दराज से आये उलेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीर, नात व कलाम पेश की। जिसमें जाकिर हुसैन सीतामढ़ी व शाहिद रजा छपरवी ने इश्के रसूल में डूब कर नात व मंकबत का गुलदस्ता पेश कर हजारों सामयीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मौलाना अल्हाज तुफैल अहमद मिस्बाही दरभंगवी ने दिन व अवलियाए केराम की करामात पर रौशनी डाली। मो. फरजान फिरोजपुरी, हाफिज मो. मतीन सिद्दीकी, मौलाना मो. शमीम मिस्बाही, मौलाना गुलाम मुस्तफा, हाफिज हिदायतुल्लाह कुरैशी, हाफिज अब्दुर्रउफ व अन्य उलेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीरों से नवाजा। यह सिलसिला रात भर चलता रहा। मौके पर जलसा कमेटी के सदस्यों में सैयद निजामुद्दीन, अकबर अली सिद्दीकी, निजाम अख्तर थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024