बड़हरिया में आभूषण व्यवसायी लूटकांड में 36 घंटों बाद भी नहीं हो सकी किसी की गिरफ्तारी

स्वर्ण व्यवसायी से नगद व आभूषण के लूट मामले में 36 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार के आभूषण व्यवसायी से रविवार की देर शाम को चार बादमाशों ने आग्नेयास्त्र के बल पर 25 हजार रुपये नगद, बाइक, सोना सहित अन्य सामग्रियों की लूट ली थी, जिसकी प्राथमिकी सोमवार को पीड़ित व्यवसायी के आवेदन के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी. लेकिन घटना के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. हालांकि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. इससे प्रखंड के सभी स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश है.

विदित हो कि थाना क्षेत्र के लकड़ी-सीवान मुख्यमार्ग के भलुई गांव व पनिसरा मंदिर के समीप रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर कदम मोड़ स्थित दुकान श्रेया ज्वेलर्स के दुकानदार प्यारेलाल सोनी से 25 हजार रुपये नगद,बाइक,175 ग्राम सोना सहित जेवरात आदि की लूट कर ली थी.इस संबंध में पीड़ित दुकानदार प्यारेलाल सोनी के आवेदन पर पुलिस द्वारा सोमवार को प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी. लेकिन पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है. अलबत्ता, पुलिस द्वारा शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. बावजूद इसके पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ में विफल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026