परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसरांव पंचायत में दिलसादपुर से हुलेसरा मिडिल स्कूल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हुलेसरा में सड़क पर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का शिलान्यास हुए डेढ़ वर्ष से अधिक हो गए लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसके कारण यह सड़क जानलेवा हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना के तहत दिलसादपुर से लेकर हुलेसरा मिडिल स्कूल तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था।
इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने हैं। लेकिन संवेदक द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर करीब एक साल से इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण इसके बीचो-बीच कई जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इस मामले में ग्रामीण कार्य प्रमंडल महाराजगंज के सहायक अभियंता रामनारायण महतो ने बताया कि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। विरोध जताने वालों में नन्द कुमार राय, महंथ यादव, अजीज मियां, राजदेव यादव, चंदन कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, परशुराम यादव, परवीन कुमार व रामसिंगार राय थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…