Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दूसरे शनिवार के चलते ठप रहा नामांकन कार्य

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन एक अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। लेकिन दूसरे दिन माह का दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश के चलते नामांकन कार्य नहीं किया गया। रविवार को भी अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। अब सोमवार से नामांकन को लेकर चहल-पहल बढ़ने की संभावना है। कलेक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालयों में बनाए गए नामांकन प्रकोष्ठ की पड़ताल की गई तो सन्नाटा देखने को मिला। वहीं इस दौरान एकाध लोग ही आते-जाते दिखाई दिए। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार रहने के कारण अवकाश रहा। जबकि 11 अक्टूबर को रविवार रहने के कारण सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए उक्त दोनों तिथियों को विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन कार्य नहीं किया जाएगा।11 से 3 बजे तक

नामांकन का कार्य निर्धारित

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन का कार्य दिन के ग्यारह बजे से तीन बजे तक निर्धारित है। निर्धारित समय से पूर्व और बाद में किसी भी परिस्थिति में नामांकन पत्र स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। यदि कोई निर्धारित समय के अंदर समाहरणालय व अन्य कार्यालय स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में पहुंच जाते हैं तो उनका नामांकन पर्चा लिया जाएगा।

आठ विधानसभा के लिए होना है चुनाव 

जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन नवंबर को मतदान तथा 10 नवंबर को मतों की गणना होनी है। जिन विधानसभा के लिए चुनाव होना है, उनमें 105 सदर विधानसभा, 106 जीरादेई विधानसभा, 107 दरौली विधानसभा, 108 रघुनाथपुर विधानसभा, 109 दारौंदा विधानसभा, 110 बड़हरिया विधानसभा, 111 गोरेयाकोठी विधानसभा तथा 112 महाराजगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। नामांकन कार्य के लिए आठ प्रकोष्ठ बनाए गए है।

शपथ-पत्र के लिए वकीलों के यहां जुट रहे समर्थक

नामांकन पत्र में प्रत्याशी को आपराधिक होने एवं न होने एवं विचाराधीन वादों की पूरी की जानकारी शपथ-पत्र पर देनी होती है। इसको लेकर नोटरी वकीलों के यहां दावेदारों के समर्थक जुट रहे हैं और पूरा विवरण तैयार करा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026