परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में कोरोना काल में किसानों ने किसी तरह एक-एक रुपये जुटा कर खरीफ सीजन में धान, मक्का, अरहर आदि फसल की खेती की थी। इसबार अत्याधिक बारिश से फसल बर्बाद हो गई। किसानों के घर में अनाज भी नहीं पहुंचा और उनके पैसे भी खर्च हो गए। इससे किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद किसानों को इनपुट अनुदान नहीं मिल पाया। गौर करने वाली बात है कि भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गोरेयाकोठी व लकड़ीनबीगंज सहित अन्य प्रखंडों में भी अत्याधिक बारिश व बाढ़ से खरीफ सीजन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

अब रबी की बोआई शुरू होने वाली है। इधर विधान सभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता भी लग चुका है। ऐसे में किसानों को इनपुट अनुदान मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि फसल क्षति का सर्वे रिपोर्ट प्रखंडवार पटना भेज दिया गया। वहां से जबतक कोई निर्देश नहीं आएगा तबतक आवेदन लेने का काम शुरू नहीं होगा। अब उम्मीद विधानसभा चुनाव के बाद ही दिख रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026