परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश सप्तम पन्नालाल की अदालत ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन नहीं करने पर भगवानपुर थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपराधिक मामले का नामजद अभियुक्त कृष्ण कुमार सिंह अदालत में जमानत हेतु अर्जी दाखिल कर रखी है। बचाव पक्ष की ओर से विगत विगत तिथि को ध्यान आकृष्ट कराते हुए अदालत से निवेदन किया गया कि केस डायरी के अभाव में जमानत की अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। अदालत में विगत तिथि को ही भगवानपुर थाना प्रभारी एवं कांड के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। सुनवाई के समय अभिलेख पर केस डायरी अनुपलब्ध रहने पर अदालत ने थाना प्रभारी सह कांड के अनुसंधानकर्ता पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए जवाब तलब किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…