Siwan News

नहर में स्नान करने गए बच्चे की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के लहुड़ी कौड़िया गांव में बुधवार को नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक गांव के अशोक राय का चौदह वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार था। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी सूचना सीओ व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ युगेश दास, एसआई उमाकान्त यादव पुलिसबल के साथ उसके घर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह पड़ोस के एक लड़के के साथ नहर में स्नान करने गया था। जैसे ही वह स्नान करने के लिए नहर में उतरने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह उसमें डूब गया। उसके साथ गए बच्चे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने भागते हुए उसके घर व गांववालों को सूचना दी। ग्रामीण जबतक वहां पहुंच किशोर को नहर से निकालते, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मां फुलझड़ी देवी एकलौते बेटे के शव को देख चीत्कार करने लगी। इससे माहौल गमगीन हो गया। आसपास की महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाया। लोगों ने उसके अन्य परिजनों को भी सांत्वना दी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल मांझी ने उसके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। उसके घर की माली हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत से मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर रंजीत कुमार राय, हीरालाल राय, ललन राय, दिनेश राय, अर्जुन राय आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024