महाराजगंज व महादेवा में गोली मारकर दिल दहला देने वाली निर्मम हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी कर्मी तरवारा में हुआ गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के जी.बी. नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में गठित पुलिस टीम ने कई दिल दहला देने वाली निर्मम हत्या कांड में शामिल कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया,संजोग कहिए कि कुख्यात अपराधी जी.बी.नगर थाना पुलिस के हत्थे आसानी से चढ़ गया, नहीं तो जिले की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी हेतु लोहे का चना चबाने के समान होता,यहां बताते चले कि सिवान जिले के महाराजगंज शहर में इस वर्ष पांच अगस्त को चार लोगों को गोली मारी गई थी,इसमें दो व्यक्ति की मौत मौके वारदात पर हीं हो गई थी।वहीं महादेवा ओपी क्षेत्र के हाइवे स्थित हकाम गांव के समीप 17 फरवरी की दोपहर ऑटो से मीरगंज जा रही तीन महिलाओं पर भी अंधाधुन फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत एवं दो अन्य घायल हो गई थी।

इन पर हमला करने वाला पचरुखी थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी कुख्यात अपराधी कर्मी सुजीत साह को जी.बी. नगर तरवारा थाना की पुलिस ने शनिवार की रात हथियार के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था।जिसे पूछताछ के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।सुजीत के साथ उसी के गांव का एक और युवक भी गिरफ्तार हुआ है।जिसका अपराधिक कुंडली पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। इस संदर्भ में जी.बी.नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत साह पर महादेवा एवं महाराजगंज थाना के अलाव अन्य थानों में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।इन मामलों में वह फरार था।इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।वहीं जेल जाने के पूर्व सुजीत से महादेवा ओपी में तैनात एसआइ श्री योगेंद्र पासवान ने जी.बी.नगर थाना पहुंच कर गहराई पूर्वक पूछताछ की।

सुजीत ने पुलिस को बताया कि सैफ को सुपारी मिली थी और मैं बाइक से साथ में था।सैफ बाइक चला रहा था और मैंने पीछे बैठ कर फायरिंग की थी।इसमें एक महिला की मौत हुई थी।वहीं गिरफ्तार सुजीत को अन्य थाना में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता जल्द ही न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे।मिली जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने दिल दहला देने वाली घटना के बाद अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस इस घटना को गहराई पूर्वक अनुसंधान शुरू की उसके बाद केस के अनुसंधान में सुजीत सहित अन्य अपराधी का नाम पूरे सबूत के साथ आया था।दर्ज कांड में सुपरविजन के बाद सुजीत का नाम प्रकाश में आते हीं अन्य थाना की पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर ही रही थी कि इसी बीच शनिवार की रात जी.बी. नगर तरवारा थाना की पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024