सिवान: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर बढ़ायी गयी व्यवस्था

  • 85 बेड ऑक्सीजन प्लांट से हैं कनेक्टेड बाकी पर भी काम जारी
  • कोरोना मरीजों के इलाज के लिए महाराजगंज में बना है एक सेंटर

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड- 19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। दूसरी लहर के दौरान आयी परेशानियों से सबक लेते हुए तीसरी को लेकर व्यवस्थाओं में काफी बढ़ोत्तरी की गयी है। हालांकि जिले की स्थिति अभी कंट्रोल में है। गंभीर परिस्थितियों में भी संकट से निपटने को लेकर जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट, प्रखंड स्तर पर भी इलाज की व्यवस्था के साथ ही महाराजगंज अनुमंडल में एक डेडिकेटेड सेंटर बनाया गया है। महाराजगंज में बने डेडिकेटेड सेंटर में मरीजों के लिए सौ बेड लगाए गए हैं। उनमें से करीब 85 बेडों को ऑक्सीजन प्लांट से कनेक्शन दिया जा चुका है। बाकी पर भी काम चल रहा है। वर्तमान समय में इस सेंटर पर 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा करीब 125 ऑक्सीजन सिलिंडर भी उलब्ध है।

ऑक्सीजन प्लांट को नहीं मिल सके हैं टेक्नीशियन

दूसरी लहर के दौरान देश में सबसे अधिक परेशानी ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर हुई थी। इससे निपटने को लेकर जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसका ट्रायल भी हो चुका है। बावजूद इसके टेक्नीशियन नहीं आने के कारण इसे वर्तमान समय में संचालित नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बताया गया कि प्रखंड स्तर पर भी ऐसे रोगियों के इलाज को लेकर व्यवस्था किया गया है। प्रत्येक पीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर उलब्ध कराया गया है।

डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति नहीं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज अनुमंडल स्थित डेडिकेटेड सेंटर में एक मरीज भर्ती है। जिसका इलाज किया जा रहा है। बावजूद इसके इस सेंटर में अभी अलग से डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है। हालांकि बताया गया कि डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली गयी है। मरीजों की संख्या दो से अधिक होने पर उन्हें इलाज के लिए भेज दिया जाएगा।

क्या कहते हैं सीएस

सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के तीसरे चरण को लेकर विभाग सचेत है। इससे निपटने को लेकर पहले की अपेक्षा और बेहतर तैयारियां की गयी हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024