Gopalganj News in Hindi

कुख्यात मुन्ना मिश्रा ने व्यवसायी से मांगी रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/भोरे(गोपालगंज):- कुख्यात मुन्ना मिश्रा ने भोरे में एक किराना व्यवसायी से फोन पर रंगदारी मांगी है.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। खौफजदा व्यवसायी ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में मुन्ना मिश्रा के खिलाफ रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मुन्ना मिश्रा की तलाश में जुट गई है. इधर, विशाल सिंह द्वारा लगातार रंगदारी मांगे जाने के बाद मुन्ना मिश्रा की धमक ने पुलिस की बेचैनी को बढ़ा दिया है. बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद बरनवाल जाने-माने किराना व्यवसायी है. उनके मोबाइल फोन पर 29 सितंबर से लेकर अब तक चार बार रंगदारी को लेकर फोन आ चुका है. फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मुन्ना मिश्रा और पता पानन महुअवां बताया है. इस घटना के बाद दहशत में आए व्यवसायी ने स्थानीय थाने में मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए मुन्ना मिश्रा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवां गांव निवासी मुन्ना मिश्रा द्वारा रंगदारी को लेकर जिले में कई अपराधिक घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया जा चुका है. उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. हाल ही में अपराध जगत में चर्चित हुए विशाल सिंह ने एक के बाद एक हार्डवेयर व्यवसायियों रंगदारी मांग कर पहले ही पुलिस को परेशान कर रखा था और अब इधर सक्रिय हुए मुन्ना मिश्रा ने किराना व्यवसायी से रंगदारी मांग कर पुलिस की चुनौती को और बढ़ा दिया है. व्यवसायी द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष जंगों राम ने बताया कि इस मामले में व्यवसायी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024