Categories: पटना

अब बिहार में भी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलने लगा बुलडोजर, हत्यारोपित के खिलाफ पुलिस ने चलाया बुलडोजर

पटना: यूपी के बाद अब बिहार में भी अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही। पुलिस ने छपरा में हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल सारण डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर गांव में बालू व्यवसायी के पुत्र की हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसमें अब तक केवल 2 लोग ही हाजिर हुए हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस ने अभियुक्त जितेन्द्र राय और विकास राय के घर पर कुर्की जब्ती के तहत पुलिस ने बुलडोजर चलाया है।

आरोपियों के यहां न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी के घर का दरवाजा-खिड़की और अन्य घरेलू सामान पुलिस उठा कर थाना ले गए। बिहार में योगी मॉडल पर अपराधियों पर कार्रवाई के सवाल पर राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है। इसमें किसी मॉडल की बात नहीं है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की है।

बता दें कि 25 मार्च 2021 को चपरा के इस्माइलपुर के पास एन एच 19 पर बालू व्यवसायी सुदीश राय के पुत्र सोनू कुमार की हत्या हुई थी। जिससे इलाके में सनसनी मच गई थी। मृतक के पिता ने पांच लोगों को खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बताया था। उसमें 2 लोग फिर भी हाजिर हुए। उनेके ही घर पर कुर्की हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024