अब मरीजों का बनेगा डिजिटल हेल्थ आईडी, एक क्लिक में मिलेगा बीमारियों का इतिहास

  • कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
  • मरीजों को मिलेगा 14 अंकों का यूनिक आईडी नंबर

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के आम जनता को स्वास्थ्य अधिकार देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की गयी है। इस मिशन के तहत देश के नागरिकों को एक डिजिटल हेल्थ कार्ड बनेगा। दावा है कि इससे गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही अस्पताल में पर्ची बनाने से लेकर जांच रिपोर्ट इत्यादि को लेकर हमेशा घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी पर्ची डिजिटल रूप से एक सर्वर पर सुरक्षित रहेगी जिसके डिजिटल हेल्थ कार्ड के एक खास नंबर के जरिए देखा जा सकेगा। डिजिटल हेल्थ कार्ड का एक बड़ा फायदा यह होगा कि एक क्लिक पर सभी बीमारियों और इलाज का इतिहास मिल जाएगा। एनसीडी कार्यक्रम के तहत भी इस कार्ड को जेनरेट किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्तर से जिले के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी और प्रखंडों के बीएमएनई को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि एनसीडी पोर्टल के माध्यम से भी इस कार्ड को बनाया जाये।

बीमारियों का पूरा इतिहास होगा दर्ज

डिजिटल हेल्थ कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसमें आपकी बीमारियों के इतिहास और पर्ची के बारे में पूरी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। जिस तरह से आधार कार्ड में आपके पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे एड्रेस नाम, पिता का नाम आदि डिजटल रूप में उपलब्ध रहता है, उसी तरह डिजिटल हेल्थ कार्ड में भी आपके स्वास्थ्य से संबंधित पूरी जानकारी रहेगी। जिस तरीके से आप आधार कार्ड अपने पास रखते हैं, उसी तरीके से आप अपने डिजिटल हेल्थ कार्ड को भी साथ में रख सकेंगे।

मरीजों को मिलेगा 14 अंकों का यूनिक आईडी नंबर

डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि डिजिटल कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको डॉक्टर के पुराने पर्चे और टेस्ट की रिपोर्ट को साथ में लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा यदि आपकी कोई टेस्ट रिपोर्ट खो गई है या कोई पर्ची खो गई है तो भी आपको परेशान होने की दरकार नहीं है। यदि आपके पास पुराने टेस्ट की रिपोर्ट नहीं है तो भी आपको फिर से टेस्ट नहीं करवाने होंगे। ऐसे में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। देश के किसी भी कोने में इलाज कराने पर भी यूनिक आईडी नंबर से डॉक्टर आपकी पिछली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बारे में जान सकेगा।

कैसे बनेगा डिजिटल हेल्थ कार्ड

डिजिटल हेल्थ कार्ड को आप मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की मदद से खुद ही ऑनलाइन बना सकते हैं या फिर किसी कॉमन सर्विस सेंटर या साइबर कैफे में जाकर बनवा सकते हैं। यदि आप खुद ही बनाना चाहते हैं तो ये अपने मोबाइल के ब्राउजर में ndhm.gov.in टाइप करके ओके करें। अब आपको इस वेबसाइट पर “हेल्थ आईडी” नाम से एक शीर्षक दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप कार्ड की शर्तें पढ़ सकते हैं और कार्ड भी बनवा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026