सिवान शहर में प्रमुख तथा उप प्रमुख पद को लेकर दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने चटकाईं लाठियां

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पंचायतों में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता के साथ आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने दिलाई ।इसके साथ प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन किया गया। सबसे पहले सदर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पद के लिए अभ्यर्थियों ने पहले नामांकन किया। सदर प्रखंड से प्रमुख पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात से निर्वाचित प्रियंका देवी व निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन से आरती देवी ने अपना नामांकन किया। वहीं उप प्रमुख पद के लिए राजू यादव व हैदर अली ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

वोटिंग के बाद प्रमुख पद के लिए प्रियंका देवी व उप प्रमुख पद के लिए राजू यादव को जीत हासिल हुई। वहीं दूसरे चरण में बड़हरिया प्रखंड प्रमुख के लिए लैला खातून व रहीमा खातून ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन के लिए प्रवेश करने के दौरान दोनों खेमा में विवाद हो गया। मुख्य द्वार पर ही विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर शरारती तत्वों को खदेड़ दिया। खबर प्रेषण तक बड़हरिया प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया जारी रही।

दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने चटकाईं लाठियां:

जैसे ही सदर प्रखंड के लिए प्रमुख व उप प्रमुख पद का चुनाव संपन्न हुआ। इसके बाद दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ीं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका कि किन अभ्यर्थियों के समर्थक आपस में भिड़े थे, लेकिन चर्चाओं की मानें तो बड़हरिया प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर यह विवाद हुआ था। इस दौरान सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित,महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024