परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद प्रशासन ने रविवार को शहर में बगैर अनुमति के लगाए होर्डिंग-पोस्टर को हटवाया। इसका नेतृत्व मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अली अहमद ने किया। जबकि टीम में नगर परिषदकर्मी शामिल थे। इस दौरान शहर के जेपी चौक, थाना रोड, दरबार रोड़, पटेल चौक, गोपालगंज मोड़, ललित बस स्टैंड, कचहरी स्टेशन रोड़ व श्रीनगर समेत मुख्य पथ में सड़कों के दोनों किनारों से अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बोर्ड को जेसीबी से हटाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व पोस्टर को हटाया गया है। टीम ने स्ट्रीट लाइट व बिजली के पोल से होर्डिंग हटाया। उन्होंने बताया कि टीम गठित कर नियमित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि यह टीम होर्डिंग हटाने के साथ मॉनीटरिंग का काम करेगी। इसके बावजूद भी अगर कोई बिना अनुमति के होर्डिंग लगाता है तो कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…