बेतिया के नुरुलएन आलम व अंशु कुमारी की सिवान में मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-शीतलपुर स्टेट हाइवे-73 पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बेतिया (पूर्वी चंपारण) जिले के बैरियां थाना क्षेत्र के बगीही तामोती टोला के रमजान अली का पुत्र नुरुलएन आलम बताया जाता है.मृतक पिछले कुछ वर्षों से अपने ससुराल व भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवां गांव में सपरिवार रहता था. घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह नुरुलएन आलम अपनी बाइक पर सवार होकर तरवारा से नगवां लौट रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने शहरकोला के समीप उसे सामने से रौंद दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. आसपास के लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था. लोगों ने सूचना बसंतपुर थाना व मृतक के परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआई जितेंद्र राम दलबल के साथ शहरकोला पहुंचे. तभी मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच मातम मनाने लगे.उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.वहीं दूसरी ओर सहायक सराय थाना क्षेत्र के मटुक छपरा शिवाला के चंडी माता के मंदिर में पूजा करने गईं युवती को तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया. जिससे वह काफी गभीर रूप से घायल हो गईं. घायल युवती मटुक छपरा निवासी संजय तिवारी की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी बतायी जा रही है.

घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है. ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को सदर अस्पताल ले जाकर इलाज़ कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया.तभी मंगलवार की देर रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की घटना के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया. वहीं पुलिस ने शव को परिजन को दिया गया. घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026