Categories: पटना

बिहार में चोरी का नया नमूना, JCB से 60 फीट लंबा पुल ही उखाड़ कर ले गए चोर, ट्रक भी लेकर आए थे

पटना: रोहतास में चोरों ने चोरी का एक नया नमूना पेश किया है। उन्होंने चोरी ऊपर से सीना जोरी वाला काम करते हुए गांव वालों को बेवकूफ बनाया है। बता दें कि चोर जेसीबे लेकर पहुंचे और खुद को सिंचाई विभाग का कर्मी बताकर पूरा पुल ही उखाड़ कर ले गए। जानकारी के मुताबिक नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल अचानक गायब हो गया। यह पुल कुल साठ फीट लंबा, दस फीट चौड़ा व बारह फीट ऊंचा है। बताया जा रहा कि जेसीबी से इस पुल को उखाड़ा गया है।

वहीं प्रशासन व जल संसाधन विभाग को इस बात की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद मामले पर बाद विभाग के कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करेंगे। बता दें कि सोमवार को पुल उखाड़ने कुछ लोग आए थे। वह जेसीबी से पुल उखाड़ रहे थे। वहीं इस कार्य को देखते हुए जब ग्रामीणों ने उनसे पूछा तो खुद को सिंचाई विभाग का कर्मी बताया और करीब वहां से 20 टन अधिक लोहा निकाला।

बता दें कि सोन नहर अवर प्रमंडल, नासरीगंज में अमियावर गांव के पास आरा मुख्य नहर पर स्थित कंक्रीट के पुल के समानांतर और इससे 25 फीट की दूरी पर कई दशक पुराना एक पुल था। ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी पुल से निकले लोहे को कुछ लोग कई बार पिकअप वैन पर लादकर ले गए थे। वे कौन थे और लोहे को कहां ले गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024