सिवान में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के सात प्रखंडों में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। जानकरी के अनुसार पहले दिन 32 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच च पंच पद पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उन्हें आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की भी शपथ दिलाई गई। सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, वरीय उप समाहर्ता वृष भानु कुमारी चंद्रा, बीडीओ विनीत कुमार व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। सदर बीडीओ ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।

उप मुखिया व उपसरपंच पद का हुआ चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शपथ ग्रहण के उपरांत उप मुखिया व उप सरपंच पद का चुनाव कराया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में तैयारी की गई थी। सुरक्षा व समर्थकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। खबर प्रेषण तक सदर प्रखंड के 18 पंचायतों में से छह पंचायतों के लिए उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव कराया गया था। सदर बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि सियाड़ी पंचायत की उप मुखिया पार्वती देवी व उपसरपंच गुलाबी देवी, सरावें पंचायत के उप मुखिया पंकज कुमार यादव व उपसरपंच हरिश्चंद्र चौधरी, मकरियार पंचायत की उप मुखिया मंजू यादव व उप सरपंच रामप्रकाश साह, पिठौरी पंचायत की उप मुखिया गुड़िया देवी व उपसरपंच धर्मदेव चौधरी,धनौती पंचायत के उप मुखिया संजय सिंह व उपसरपंच जयप्रकाश साह, चनाैर पंचायत के उप मुखिया शैलेंद्र ठाकुर व उप सरपंच उषा देवी का चयन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026