परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव समीप शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहन गोपाल निवासी मोहम्मद मुन्ना मियां का पुत्र मोहम्मद अली के रूप में की गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शव सड़क पर देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि मोहम्मद अली शहर के अस्पताल मोड़ स्थित सैलून की दुकान का संचालन करता था और सुबह साइकिल पर सवार होकर दुकान खोलने के लिए जा रहा था। अभी वह घर से निकल कर गांव से कुछ ही दूरी पर गया था कि बरहन गांव के पचमंदिरा समीप महावीरी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग अभी लोग कुछ समझ पाते तब ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने खलासी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी को गांव के लोगों से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया और थाना लाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…