Categories: पटना

कटिहार में देर रात तक भोजपुरी गानों पर होता रहा अश्लील डांस, प्रशासन बेखबर और मेले में आनंद लेते रहे लोग

कटिहारः बिहार के कटिहार में आयोजित मेले में रविवार की देर रात तक अश्लील डांस होता रहा है और पुलिस इससे बेखबर रही. इतना ही नहीं बल्कि मेले में कुछ पुलिस वाले भी दिखे जो शायद सुरक्षा के लिए तैनात थे लेकिन किसी को इसके बारे में पता नहीं था कि अश्लील डांस हो रहा है. कदवा प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर यह कार्यक्रम हो रहा था. इसमें भोजपुरी गानों पर बार बालाओं का अश्लील डांस कराया जा रहा था.

हर साल चैती दुर्गा पूजा पर लगता है मेला

कदवा चौक पर आयोजित मेले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बता दें कि कदवा चौक पर हर साल चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. काफी संख्या में लोग इस मेले में घूमने के लिए भी आते हैं. शहर के साथ आसपास के ग्रामीण भी आते हैं. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी कदवा के दुर्गा स्थान मैदान में मेले का आयोजन किया गया था. इस बार मेले में चित्रहार का आयोजन भी किया गया था.

देर रात जाकर पुलिस ने बंद कराया कार्यक्रम

वहीं, दूसरी ओर ऐसे कार्यक्रम पर सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति किसने दी? क्या ऐसे कार्यक्रम के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं? इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी. इधर सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने इस कार्यक्रम को बंद करवाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026