Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अधिकारियों ने जगह-जगह की वाहनों की जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने को ले विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारियों द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात, वाहन में रखे सामान आदि की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुठनी में थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर सीओ शंभूनाथ राम ने गुठनी- मैरवा मुख्य सड़क पर धनौती बाजार, जतौर बाजार समेत श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व क्षेत्र में चारों तरफ टीम बनाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय गतिविधि नहीं हो सके।

मौके पर अंचल कर्मी रजनीश कुमार, सीआइ तारकेश्वर पांडेय व पुअनि विनोद कुमार समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। वहीं रघुनाथपुर मुख्यालय के नवादा मोड़ के समीप सीओ अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 76 वाहनों की जांच की गई। इस मौके पर सीआइ महावीर मांझी, अंचल नाजिर बिट्टू कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026