Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
आगामी तीन नवंबर को जिले के सभी आठ सीट पर चुनाव होना है। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्वीप कोषांग के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा शहर के गांधी मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शहर में मैराथन दौड़ तथा पौधारोपण कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

स्वीप कोषांग प्रभारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मतदाताओं को जागरुकता वाहन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने को जागरूक किया जाएगा। बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले में डमी बूथ बनाकर लोगों को मतदान संबंधित जानकारियां दी जाएगी। इसको लेकर जगह को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। इस केंद्र पर लाइव डेमो किया जाएगा। डमी बूथ पर कोई भी मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर मतदान की जानकारी ले सकेंगे ताकि चुनाव के समय कोई परेशानी ना हो।

मतदान को ले चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

स्वीप कोषांग पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2020 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए और वोट दीजिए का संदेश के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान आम मतदाता हस्ताक्षर दर्ज कर अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का संकल्प लेंगे। बताया कि जिन गांव या टोले में पिछले चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत कम रहा है, वैसे गांव व टोले को चिह्नित कर वहां मतदाताओं को विशेष तौर पर जागरूक किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026