Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अतिक्रमण हटाने को ले अधिकारियों ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा में जाम की समस्या को स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान की रणनीति तैयार कर ली है। इसको लेकर मैरवा थाना परिसर में मंगलवार को अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता, मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला शामिल थे। एक घंटे तक विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की गई। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जाम की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मझौली चौक और मैरवा धाम पर रोज जाम लगता है। जाम में एंबुलेंस भी फंस जाते हैं जिससे मरीजों की जान जोखिम रहता है। जाम का मुख्य कारण सड़क की पटरियों का अतिक्रमण मानते हुए इसे अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कार्रवाई का निर्णय लिया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस किया जा चुका है। नगर पंचायत ईओ सीमा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत में सार्वजनिक सूचना लाउडस्पीकर के माध्यम से बहुत पहले ही दे दी गई है। नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने को कहा जा चुका है। बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटा कर इस पर आने वाले खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। इसके पहले इन्हें कुछ और मौका और देने का निर्णय लिया गया। इस बीच अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024