Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्याकांड के नामजद दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अवधेश कुमार दुबे की अदालत ने मंगलवार को हत्याकांड से जुड़े मामले में दोषी पाए गए दो नामजद अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने नामजद अभियुक्त जितेंद्र चौबे एवं पूर्व मुखिया मोगल राम को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार का आर्थिक दंड दिया है। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्तों को 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने भादवि की धारा 427 के अंतर्गत दोनों अभियुक्तों को तीन-तीन साल सश्रम कारावास एवं 10- 10 हजार का आर्थिक दंड दिया है। दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दरौली थाना के गड़वार निवासी सुरेंद्र चौबे के खेत में लगी फसल को जितेंद्र चौबे की गाय प्रत्येक दिन चर जाया करती थी। जितेंद्र चौबे असामाजिक तत्वों के सदस्य थे और सुरेंद्र चौबे के फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी गाय को उनकी खेत में छोड़ दिया करते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद घटना के दो-तीन दिन पूर्व से चल रहा था। 29 अप्रैल 2010 को वाद विवाद बढ़ गया तथा जितेंद्र चौबे ने तत्कालीन मुखिया मोगल राम, मुकेश गोड़, बबलू राजभर के साथ सुरेंद्र चौबे के घर पर धावा बोल दिया। इसी बीच सुरेंद्र चौबे के चचेरा भाई नारायण चौबे भी बीच-बचाव के उद्देश्य से सुरेंद्र चौबे के दरवाजे पर पहुंच गए। गोलीबारी की घटना हुई तथा गोली लगने से नारायण चौबे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सुरेंद्र चौबे के बयान पर जितेंद्र चौबे एवं अन्य तीन अभियुक्तों के विरुद्ध दरौली थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में सूचक की ओर से अधिवक्ता घनश्याम नाथ तिवारी, बैजनाथ सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीपेंद्र वर्मा एवं अनिल कुमार तिवारी ने बहस किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024