परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के सभी क्षेत्रों में लॉक डाउन का जहां असर दिख रहा है। वही मंगलवार की सुबह कुछ व्यवसाय व लोगो द्वारा लॉक डाउन उलंघन की सूचना मिली थी। जिस पर सुबह साढ़े 7 बजे बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह, सीओ इन्द्रवंश राय व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में दलबल के साथ पहुँच स्थिति का जायजा लिया।
वही लॉक डाउन का उलंघन कर रहे लोगो पर सख्ती जताते हुए कहा की कोई भी दुकान खोलेगा तो कार्रवाई निश्चित है। कुछ दुकानें खुली थी। जिनको देख पदाधिकारीयों ने दुकानदारों को डाट-फटकार लगाई। और पूरे बाजार में दवा दुकान को छोड़ सभी दुकानें बंद देखी गई। इस दौरान उसरी, अरंडा गोला बाजार, हसनपुरा बड़ी बाजारो में लॉक डाउन का पूर्णतः पालन दिखा गया। वही तीनों पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त करते देखी जा रही है।
वही क्षेत्र के सभी दुकानें यथा फल, सब्जी, डेयरी व राशन की दुकानें बंद रही। वही उसरी गढ़वाड़ा की तरफ मिट्टी कटाव मजदूरों द्वारा सूचना पाकर प्रशासन दलबल के साथ पहुँच जायजा लिया। इसके पहले सभी मजदूर फरार हो चुके थे। प्रशासन ने हिदायत देकर कहा कि कार्य आगे होगा तो कार्यवाई सुनिश्चित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…