परवेज अख्तर/सिवान: महराजगंज में लंबे समय से बाइपास सड़क के निर्माण की हसरत अब जल्द ही पूरी होने वाली है. इससे शहर में रोज-रोज की जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी. महाराजगंज में बाइपास सड़क के बनाने को लेकर अधिकारियों का एक दल शनिवार को मांझी बरौली स्टेट हाईवे 96 पर रुकुन्दीपुर गांव के समीप धनौता गंडक नहर पुल पर स्थल निरीक्षण किया. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार ने बताया कि महाराजगंज शहर के बीचों बीच होकर गुजरने वाला मांझी-बरौली स्टेट हाईवे पर यातायात दबाव और शहर में जाम की समस्या को देखते हुए वाइपास सड़क का निर्माण बहुत ही जरूरी हो गया था.
जिसको लेकर पथ निर्माण विभाग ने वाइपास सड़क निर्माण को लेकर करसौत नहर पुल से लेकर धनौता नहर तक निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण का रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को सौंप दिया जाएगा. निरीक्षण में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेश भारती, सहायक अभियंता जयलाल प्रसाद, गंडक परियोजना के अभियंता, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह और सीओ रविंद्र राम मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…