परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया गांव रेलवे पुल के समीप से मोरा बाजार के एक व्यवसायी से डेढ़ वर्ष पूर्व दो अपराधियों ने बाइक, मोबाइल तथा पांच हजार रुपया लूट लिया था. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में सारण जिले के दाउदपुर थाना के चमरहिया गांव से लूटी गई मोबाइल के साथ एक अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 फरवरी 2020 में महराजगंज थाना के पटेढ़ी निवासी मोरा बाजार के व्यवसायी बिनोद साह से बाइक, मोबाइल तथा पांच हजार रुपया लूट की घटना को गिरफ्तार अपराधी ने अपने एक सहयोगी के साथ अंजाम दिया था. उन्होंने बताया दूसरे अपराधी की भी पहचान हो गई है. बहुत जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी. गिरफ्तार अपराधी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…