Siwan News

पुरानी दुश्मनी को ले किशोर की निर्मम हत्या, शव को पोखरे में फेंका

एकलौता पुत्र था डोमा

परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर, सीवान:- जिले के गोरेयाकोठी थाने के दुधरा गांव में उस समय कोहराम मच गया की जब आपसी विवाद को लेकर एक सात वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या कर अपराधियों ने कर उसके शव को गांव के पोखरे में फेंक दिया।पोखरे में किशोर की शव मिलने की सुचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी ।तथा तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया। लोग जितनी मुँह उतनी बातें शुरू कर दिए।मृत किशोर की पहचान पवन कुमार उर्फ डोमा बिन के रूप में हुई है, जो इसी गांव के कृष्णा प्रसाद बिन का इकलौता पुत्र था. घटना के संबंध में मृतक पिता कृष्णा ने बताया कि मेरा पुत्र शुक्रवार की रात करीब 8 बजे से अचानक घर से गायब हो गया था.हमलोग बहुत खोजबीन किये परन्तु उसका कहीं सुराग नही लगा इसी बीच शनिवार की दोपहर में जब ग्रामीण उक्त पोखरे में मछली मारने के लिए लोग गए तो लोगों ने पोखरे में एक किशोर के शव को देख भौचक रह गए और इसकी सुचना मछली मारने गए लोगो ने गांव में दी तो सुचना पाकर पोखरे के समीप सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।बाद में उपस्थित लोगों ने शव की पहचान लापता डोमा के रूप में की ।लोगों ने इसकी सुचना उसके परिजनों को दी।शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की अपराधियों ने किशोर की गला या किसी वजनदार वस्तु से उसके शरीर को दबा कर उसे निर्दयी ढंग से मार डाला है।उधर मौत के कारणों का तब खुलासा सम्भव है की जब पुलिस को पोस्मार्टम रिपोर्ट हाथ लगेंगे। उधर सुचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा के आधार पर बरामद कर शनिवार की देर रात पोस्मार्टम हेतु सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार की सुबह पोस्मार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता कृष्णा ने पुलिस को अपने दिए फर्द बयान में बताया है की मेरे ही गांव के सुकन प्रसाद नामक ब्यक्ति से कुछ महीने पहले छोटे-छोटे बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुआ था। इसमें सुकन प्रसाद तथा उसके घर वालों ने मेरी पिटाई करते हुये पुत्र की हत्या करने की धमकी उस समय दी थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि सुकन प्रसाद ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे इकलौते पुत्र की हत्या कर सबको पोखरे में फेंक दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मामला दर्ज कर सुकन प्रसाद तथा उसकी पत्नी व दो पुत्रों को आरोपित किया है।

रोते -बिलखते परिजन
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026