परवेज़ अख्तर, सीवान:- जिले के दरौंदा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के समीप बीते गुरुवार की देर शाम बरामद युवती के शव की अब तक तक पहचान नहीं हो सकी।रविवार को चौथे दिन भी पुलिस शव की पहचान करने के लिए काफी प्रयास कर रही थी।बतादें की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम दरौंदा स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के समीप अर्धनग्न अवस्था मे युवती का शव बरामद किया था। छानबीन के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने कहा कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि युवती की कही और हत्या कर शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को भेज दिया गया था। श्री प्रभाकर ने बताया कि अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उधर पुलिस ने यह भी आशंका जताई कि युवती दूसरे जिले की भी हो सकती है। यदि तीन दिनों में पहचान नहीं होता है तो एसडीओ सदर के निर्देश के आलोक में बरामद शव का दाह संस्कार कर दिया जाता है। रविवार की शाम तक शव को रखने का नियम के हिसाब से प्रवधान है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…