परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी ने सबका जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बाढ़ ग्रषित क्षेत्र से लोग सुरक्षित जगहों पर जाने लगे है. इसी दौरान रविवार की शाम लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुशेहरी गांव के बृजकिशोर महतो (58) की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हो गई. मृतक अपने घर से निकल कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे की गांव में लगे बाढ़ की पानी से उनका पैर किसी गड्ढे में चला गया. जिससे उनकी मौत डूबने से हो गई.
सूचना मिलने पर विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, अंचल निरीक्षक इस्तेखार अहमद, मुखिया परसुराम राम, बीडीसी शिवकुमार कुशवाहा, वार्ड मुन्ना मिश्र मौके पर पहुंचे. तब तक मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला जा चुका था. पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में लगी है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…