परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव में दरवाजे पर बाइक लगाने को ले दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गयी . जिसमें दोनों पक्ष के 6 लोग गंभीर जख्मी हो गए . सबका इलाज स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक इलाज किया गया. स्थिति को गंभीर देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी छः लोगों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया . कराया जा रहा है . बताया जाता है कि शम्भू व हीरा चौधरी दोनों पट्टीदार हैं .
घर के दरवाजे पर बाइक लगाने को ले दोनों पट्टीदारों में मामला तू-तू, मैं- मैं से बढ़ कर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी . दोनों पक्ष के लोगों ने तेज धारदार फसली से एक दूसरे पर हमला किया .जिसमें एक पक्ष के शम्भू चौधरी 50 वर्ष के साथ उनके दो पुत्र सखन चौधरी 17 वर्ष व शैलेश चौधरी 15 वर्ष और दूसरे पक्ष के हीरा चौधरी 58 वर्ष के पुत्र मंटु चौधरी 30 वर्ष, टिंकू चौधरी 20 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए .समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…