Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में अनियंत्रित बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है।उधर घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया है।मृतक की पहचान हथौड़ी गांव निवासी मोती लाल भगत 60 वर्ष के रूप में की गई है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोतीलाल भगत अपने घर से बाजार करने के लिए बगल के छाता गांव के बाजार में पैदल ही बाजार करने आए हुए थे।और बाजार कर पैदल ही घर लौटने के दौरान सीवान के तरफ हथौड़ी गांव जा रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने छाता बाजार के समीप जबरदस्त ठोकर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के पश्चात मोतीलाल भगत की मौत हो गई। उधर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बाइक चालक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।उधर घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर दल बल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वहीं पुलिस मृतक का लाश रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के लिए जिला पदाधिकारी से आदेश प्राप्त करने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक उसका शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था। उधर उक्त घटित घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन दहाड़ मार रो बिलख रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026