परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज गांव में मामूली विवाद को लेकर अशोक यादव (40 वर्ष) को गांव के ही व्यास यादव ने जान मारने की नियत से उसके शरीर के कई हिस्सों में चाकू से गोद डाला है।जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया है।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में घायल अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हम शौच करने के लिए जा रहे थे तभी अपने दरवाजे पर व्यास यादव ने घेरकर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…