Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर रसूलपुर स्टेट सहाईवे के पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे, एक अज्ञात बाइक चालक ने शौच कर लौट रहे एक वृद्ध को जबरदस्त ठोकर मार दी. जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. शौच करने गए लोगों ने दोनों को सिसवन के रेफरल अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. इधर अज्ञात बाइक सवार सिसवन सीवान स्टेट हाईवे होते हुए सीवान की तरफ भाग निकला.

जानकारी के मुताबिक चैनपुर निवासी 55 वर्षीय सिपाही मल्लाह, अपने पड़ोसी शंकर माली तथा रविंद्र साहनी के साथ शौच करने के लिए चैनपुर रसूलपुर स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप के आगे गए हुए थे. शौच के बाद दोनों घर लौट रहे थे. इसी दरमियान अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से दोनों को ठोकर मार दिया. जहां सिपाही मल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई, वही शंकर माली व रविंद्र सहनी बुरी तरह जख्मी हो गये. मौके पर पहुंचे चैनपुर ओपी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मामले की तहकीकात में जुट गए. शव का पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024