Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आइसा कार्यकर्ताओं ने नई शिक्षा नीति के दस्तावेज को जलाया

परवेज अख्तर/सिवान :- स्थानीय हरि राम कॉलेज मैरवा में बुधवार को आइसा कार्यकर्ताओं ने मार्च करते हुए नई शिक्षा नीति के दस्तवेज को जलाया. राष्ट्रीय परिषद सदस्य विकास यादव ने कहा कि मोदी कैबिनेट द्वरा नई शिक्षा नीति को पारित कर दिया गया है. जहां एक ओर सरकार का कहना है कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों के लिए शिक्षा को आसान बनाना है. वहीं अगर नई शिक्षा नीति को गहराई से अध्ययन किया जाए तो इस नीति का उद्देश्य किसान, मजदूर वर्ग के छात्रों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है.

नई शिक्षा नीति समाज में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से हाशिए पर स्थित समुदायों को बहिष्कृत करने की नीति है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आधार प्रधानमंत्री का इस साल का सबसे मशहूर जुमला आत्मनिर्भर है. नई शिक्षा नीति के उद्देश्य एवं सिद्धान्त अधिकार आधारित दृष्टिकोण की बजाए कर्तव्य आधारित दृष्टिकोण की तस्वीर पेश करते है. अथार्त सरकार अपने शिक्षा सुनिश्चित करने के दायित्व से पीछे हटकर यह कार्य प्राइवेट सेक्टर को सौंप रही है. मौके पर जगजीतन शर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, अनिल राम, भांजी राम, सुनील साह उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026