राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शमशाबाद में पहुंचे 12 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में शनिवार को ओमीक्रोन की पहचान की गई है। अब तेलंगाना में ओमीक्रोन मामलों की कुल संख्या 79 हो गई है। 12 ओमीक्रोन पॉजिटिव अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 9 यात्री उन देशों से आ रहे थे, जिन देशों में कम ओमीक्रोन संक्रमित लोग हैं।
बाकी तीन यात्री उन देशों से यात्रा कर रहे थे जहां ओमीक्रोन से बहुत ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक तेलंगाना में ओमीक्रोम से संक्रमित कुल यात्रियों में से 27 यात्रियों को इस बीमारी से मुक्ति मिल चुकी है। आरजीआई एयरपोर्ट में अब तक 12,693 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आरटीपीसीआर परीक्षण हुआ है जिनमें से 144 लोगों में कोविड-19 लक्षण मिले और उनमें से 79 ओमीक्रोन पॉजिटिव थे।
ओमीक्रोन से बढ़ते मामले तेलंगाना सरकार और हैदराबाद स्थित आईटी कंपनियों के लिए खतरे की घंटी से काम नहीं है। देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हैदराबाद स्थित आईटी कंपनियां असमंजस की स्थिति में है कि उन्हें अपने कर्मचारियों को कार्यालय बुलाना चाहिए अथवा नहीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…