Categories: पटना

ठंड के कारण पटना में 8 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद….डीएम का आदेश जारी….

पटना: राजधानी पटना में शीत लहर के कारण छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. पटना के डीएम ने आदेश जारी किया है उसके मुताबिक अब आठवीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।

पटना डीएम का यह फैसला जिले के अंदर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा. पटना डीएम ने जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए आठवीं तक के बच्चों का स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेगा।

बता दें कि इससे पहले ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था. बता दें कि बिहार के कई शहरों में न्यनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. मौसम वैज्ञानिक का कहा है कि अगले 10 दिनों तक पटना में कड़ाके की ठंड रहेगी. इसके बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है. वहीं अब ठंड की वजह से स्कूल बंद होने से स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026