परवेज़ अख्तर/ (सिवान) :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में गुरुवार की रात्रि करीब आधा दर्जन चोरों ने घर के छज्जा के सहारे प्रवेश कर करीब दो लाख के आभूषण, नकदी, कीमती कपड़ा सहित ढाई लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरा निवासी शुभलाल प्रसाद की पुत्री की शादी 11 मई की रात थी। शादी को लेकर पूरी तैयारी की गई थी। गुरुवार की रात घर की महिलाएं मटकोर का रस्म अदा कर रही थीं। तभी मौके का फायदा उठाते हुए करीब आधा दर्जन चोर घर के पीछे के छज्जा के सहारे अंदर प्रवेश कर घर में रखे करीब दो लाख रुपये के आभूषण, कीमती कपड़े, 35 हजार नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर गए। जब घर की महिलाएं मटकोर की रस्म अदा कर घर के अंदर प्रवेश की तब सामान अस्त-व्यस्त देख उनके होश उड़ गए। महिलाएं रोने-चिल्लाने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रमेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना थानध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा को दी। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पुलिस को भेजा। पुलिस घटनास्थल पर जायजा लिया। शुभम प्रसाद के भाई किशुनदेव प्रसाद के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शुक्रवार की सुबह शुभलाल प्रसाद रोते हुए कह रहे थे कि अब मेरी पुत्री की शादी कैसे होगी। बरातियों का स्वागत कैसे करेंगे। पंचायत के मुखिया रमेश यादव ने शुभलाल प्रसाद को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही अन्य ग्रामीणों ने अपने स्तर से आर्थिक सहायता दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…