परवेज़ अख्तर/(सिवान) :- जिले के एमएच नगर थाना के खाजेपुर कला गांव में गुरुवार की रात्रि चोरों ने तीन मकानों से नकदी तीन लाख पांच हजार नकद सहित लाखों के गहने की चोरी कर ली। इसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच जायजा लिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि नौशाद खान, आजाद खान और सदीक खान के घर की महिलाएं और बच्चे रात में छत पर सोए हुए थे, तभी अज्ञात चोर पीछे की दीवार से होकर घर में प्रवेश कर तीनों घरों के पांच कमरों के ताले को तोड़ दिलशाद खान के कमरे में रखे तीन लाख नकद तथा तीन थान सोने के जेवरात, आजाद खान के घर से लाखों के गहने तथा सदीक खान के घर से पांच हजार नकद रुपये लेकर चलते बने। इसकी जानकारी सुबह में घर की महिलाओं को उस समय हुई, जब कमरों के ताले टूटे पाए। दिलशाद खान की पत्नी आशिया खातून ने थाने में आवेदन देकर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…