Categories: पटना

मोदी के परिवारवाद पर हमले पर RJD सुप्रीमो ने कहा – उन लोगों का कोई बच्चा नहीं है, इसलिए लगा रहे आरोप

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को सबसे बड़ा समाजवादी नेता कहे जाने के बाद बिहार की राजनीति को नया मुद्दा मिल गया है। जहां जदयू और भाजपा के तमाम नेता नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री के इस बयान पर बिफर गए हैं। लालू प्रसाद ने कहा है कि उनके बच्चे नहीं है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं। इस दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार का बेटा राजनीति में नहीं आना चाहता है, वह पूरी तरह से नाकाम है।

पटना स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ पार्टियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देनेवाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका कोई बच्चा नहीं है। यहां तक नीतीश कुमार का एक बेटा है, लेकिन वह राजनीति में आना नहीं चाहता है। अब जब उनके साथ ऐसी स्थिति है तो क्या कहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इन लोगों को बाल बच्चा दे वह राजनीति में आये।

इस दौरान ततेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को समाजवादी कहने पर कहा कि कौन झूठ बोल रहा है सब जानता है। पहले प्रधानमंत्री यह बताएं कि उन्होंने ही कहा था कि जदयू दमनकारी पार्टी है। नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा बड़का झूठा पार्टी है। सही क्या है पहले वाले मोदी, यह अब वाले मोदी। कौन सही है पहले वाली नीतीश कुमार या आज वाले नीतीश कुमार पहले फैसला करें। बता दें जबसे प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को समाजवाद का असली चेहरा बताया है, उसके बाद से ही उन नेताओं को यह बात नागवार गुजरी है कि जो खुद को समाजवाद का सबसे बड़ा नेता बताते रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026