गोपालगंज: अपराधियों ने CSP संचालक की गोली मारकर हत्या की….रुपये लूटकर फरार

गोपालगंज: जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वारदात गोपालगंज जिले के हमीदपुर इलाके की है. यहां अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर दिघवा-दुबौली गांव के पास एक सीएसपी संचालक की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है.

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानेदार के अनुसार घटना को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूटपाट की भी बात सामने आ रही है. हालांकि कितने रुपये की लूट हुई है. अभी इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है. अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026