Categories: पटना

लालू यादव के दोषी करार होने पर सुशील मोदी ने कहा- बिहार को लूटने वाले को मिली सजा

पटना: बिहार के चर्चित चारा घोटाला के पांचवें मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दोशी करार दिया है. वहीं, मामले में 24 लोगों को कोर्ट द्वारा बरी भी किया गया है. इधर, लालू के दोषी करार होने के बाद सूबे के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. विभिन्न पार्टियों के नेता कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, ” इस मामले को हमने उजागर किया था. मुझे खुशी है कि जिन्होंने बिहार को लूटा उन्हें सजा मिल रही है. जो कुछ भी हुआ स्वागतयोग्य है. जैसी करनी, वैसी भरनी. यह कोई पहला मामला नहीं है. 30 साल से केस चल रहा है. लालू यादव का अब कोई असर नहीं रहा. हंसी-मजाक करके वो मीडिया में बने रह सकते हैं।

बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में आज फैसला सुनाया गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव हैं. इनके अतिरिक्त 100 से अधिक लोग भी घोटाले में शामिल हैं. इधर, दोषी करार होने के बाद लालू ने खराब सेहत का हवाला देते हुए रिम्स अस्पताल भेजे जाने की अर्जी दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026