छपरा

मेरे साथ हुई धोखे पर, साजिशकर्ता को जनता देगी समय पर जवाब: पूर्व विधायक

छपरा : बनियापुर विधानसभा से भाजपा का टिकट कटने के बाद पहली बार मशरक पहुंचे पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह का महेश छपरा गांव में ग्रामीण चौपाल लगा कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आप सभी निश्चित रहें जनता मेरा टिकट काटने में साजिश रचने वाले को समय पर जवाब देंगी। आपकों बता दें कि भाजपा ने बनियापुर विधानसभा का टिकट अपने सहयोगी भीआईपी पार्टी के खाते में दी हैं जहां भीआईपी पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नही की हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया रणबीर राज,सरोज सिंह, महेश्वर सिंह, बंगरा बीडीसी कुमारी सविता, राजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह अधिवक्ता, रविन्द्र सिंह,मणी भूषण सिंह, रंजीत कुमार,संजय सिंह ने सम्बोधित किया।

मौके पर पहुंचे लोगों में टिकट कटने पर भाजपा के प्रति आक्रोश देखा गया। मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक को एकजुट होकर विधानसभा भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रति टिकट काटने में भूमिका अदा करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

भाजपा नेताओं को टिकट देने में दलाल की भूमिका अदा करने की बात बताई गई। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि आपने जो सम्मान और प्यार दिया है उसका मैं शुक्रगुजार हूं।भाजपा कार्यसमिति के तरफ से चुनाव लड़ने के लिए अभी भी आश्वस्त हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की पर स्थानीय सांसद की टिकट हेड़ फेर में भूमिका निभाने की बात कहीं। कार्यक्रम समाप्त कर पूर्व विधायक पटना रवाना हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026