परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी शमशाद अली नौशाद अली पर शनिवार की शाम हमलावरों ने गले में फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान असफल होने पर हमलावरों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उसके पॉकेट से 10 हजार रुपये भी छीन लिया। घायल युवक को शनिवार की रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गले में सूजन होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ईएनटी चिकित्सक के पास रेफर कर दिया। स्वजन उसे इलाज के लिए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार के यहां ले गए जहां इलाज चल रहा है। स्वजनों ने बताया कि नौशाद अली अपने मामा के घर खालिसपुर गांव से लौट रहा था। इसी बीच हसनपुरवा गांव के समीप पूर्व से घात लगा कर बैठे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी राजू यादव तथा प्रेम यादव व अन्य चार अज्ञात युवक उसे घेर लिया।
उसके बाद सभी लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच प्रेम यादव ने उसके गले में फंदा लगाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। इसके बाद उसे मृत समझकर सभी हमलावर फरार हो गए। स्वजनों ने बताया कि उसी रास्ते से गांव के दो चार आदमी कहीं जा रहे थे तो उनकी नौशाद अली पर नजर पड़ी तथा उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा कर हम लोगों को सूचित किए। इस घटना को लेकर घायल नौशाद अली ने मुफस्सिल थाना में छोटपुर निवासी प्रेम यादव तथा राजू यादव समेत अन्य चार अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक घायल युवक का इलाज जारी था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…